Mustafabad Building Collapsed: 15 साल पहले बनाई गई थी ‘मौत’ की इमारत, अब तक 11 शव निकले; अभी कई और मलबे में
शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि करीब 15 साल पहले लापरवाही से इमारत का निर्माण किया गया था। पिछले कुछ दिनों से ग्राउंड फ्लोर पर बनी दो दुकानों में काम चल रहा था। दो दुकानों के पार्टिशन को हटाकर एक ही दुकान में तब्दील किया जा रहा था।

