Nainital News: डीएसबी परिसर के पुराने भवनों का होगा जीर्णोद्धार
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के पुराने भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिसर के अन्य भवनों की मरम्मत के अलावा पेयजल की समस्या को भी दूर किया जाएगा।