Nikay Chunav: किसके सिर सजेगा जीत का ताज, जनता करेगी फैसला कल; पिथौरागढ़ में इतने लोग चुनेंगे अपना मेयर
निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। पिथौरागढ़ जिले में नगर निगम सहित छह निकायों में मेयर, पालिकाध्यक्ष के 36 और पार्षद, सभासद पद के लिए चुनावी मैदान में डटे 261 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

