Operation Sindoor: दुश्मन की 70 से अधिक पोस्ट को किया तबाह, भागते नजर आए पाकिस्तानी रेंजर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तान को नाको चने चबाने पर मजबूर कर दिया। सांबा, आरएसपुरा और सुंदरबनी में न सिर्फ पाकिस्तान की तरफ से हो रही घुसपैठ को नाकाम किया, बल्कि गोलाबारी का भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए 70 से अधिक पोस्टों को नुकसान पहुंचाया।

