Pahalgam Attack: वायुसेना प्रमुख ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात; पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच अहम बैठक
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में यह अहम बैठक हुई।

