Pakistan: राष्ट्रपति जरदारी पर लटक रही है निष्कासन की तलवार; पाकिस्तान के गृह मंत्री ने अटकलों पर क्या कहा?
नकवी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख को निशाना बनाकर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियान के पीछे कौन है? इसकी हमें पूरी जानकारी है।’ हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

