PHOTOS: घर में बना रहा था पटाखे…अचानक धमाके से उड़ गई छत, चीख-पुकार सुनकर सहम गए लोग, बताया पूरा हाल
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पटाखे बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। मकान की छत और दीवार गिर गई। पटाखे बना रहा व्यक्ति मलबे में दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई।

