PHOTOS: शानदार बॉन्डिंग…हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी शाबाशी, की इन बातों की सराहना
शीतकालीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर पीठ थपथपाई। उन्होंने सीएम को छोटे भाई और ऊर्जावान मुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया तो जब जहां मौका मिला उन्हें शाबाशी देकर प्रोत्साहित किया।

