PM Modi: ‘मोदी भू-राजनीतिक माहौल में सबसे अहम खिलाड़ी’, चिली के राष्ट्रपति ने पीएम की तारीफ में खूब पढ़े कसीदे
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी को इस वक्त का सबसे ताकतवर नेता बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल में प्रधानमंत्री मोदी सबसे अहम खिलाड़ी हैं।