Prayagraj : शिक्षा निदेशालय में लगी आग, हजारों फाइलें जलकर राख, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
शिक्षा निदेशालय में रविवार को आग लग गई। इसमें ऐडेड विद्यालयों की रखी गईं पांच हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

