Prithvi Shaw: मुंबई छोड़कर इस टीम में पहुंचे पृथ्वी शॉ, ऋतुराज की कप्तानी में खेलते दिखेंगे; जानें पूरा मामला
पृथ्वी ने मुंबई क्रिकेट संघ से टीम छोड़कर अन्य घरेलू टीम के लिए खेलने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगी थी, जिसे मुंबई क्रिकेट संघ ने मंजूर कर लिया था। 2025-26 सीजन को देखते हुए पृथ्वी ने महाराष्ट्र टीम का दामन थामा है।

