Pune Bridge Collapse: ‘पुल पर बहुत भीड़ थी, वाहनों के कारण जाम हो गई सड़क’, पीड़ितों ने बताई पुणे हादसे की वजह
महाराष्ट्र में पुणे के मावल तहसील में रविवार दोपहर को इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए गए। पुल को पहले से ही असुरक्षित घोषित कर दिया गया था।

