Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के घर पहुंचे शिलांग पुलिस के तीन अफसर, मां, भाई व पिता से लंबी पूछताछ
बुधवार दोपहर तीन अफसर राजा बाग पहुंचे। सोनम का भाई गोविंद गली के मोड़ पर उनका इंतजार कर रहा था। तीनों अफसरों ने सोनम की मां से पूछा कि सोनम की शादी मर्जी से की या उसने इनकार किया था। राज व सोनम के रिश्ते के बारे में भी सवाल पूछे गए।

