Rajasthan News: जिम में 270 किलो की रॉड गिरी, वेटलिफ्टिंग की नेशनल चैंपियन यष्टिका की गर्दन टूटी; मौके पर मौत
महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की जिम में अभ्यास के दौरान हुए एक हादसे में जान चल गई। 270 किलो की रॉड गिरने से याष्टिका की गर्दन टूट गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

