Rajasthan News: डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, नई SOP जारी, 6 घंटे में एफआईआर अनिवार्य
डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गृह विभाग ने एसओपी जारी की है। इसके तहत चिकित्सा संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ समन्वय किया जाएगा और नियमित पेट्रोलिंग होगी।

