Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दौसा जेल से दूसरी बार आया कॉल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा जिले की श्यालवास जेल से दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। शुक्रवार देर रात पॉक्सो मामले में बंद आरोपी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर सीएम को मारने की धमकी दी।

