Ramnagar: जंगल गए बुजुर्ग लापता, बाघ के हमले की आशंका, वनकर्मियों को जंगल में पड़े मिले कपड़े
रामनगर वन प्रभाग के क्यारी गांव में जंगल गए बुजुर्ग लापता हो गए। बुजुर्ग पर बाघ के हमले की आशंका से ग्रामीणों और परिजनों में खलबली मच गई। वन विभाग की कांबिंग में जंगल से बुजुर्ग के कपड़े बरामद हुए हैं।

