Rangpanchmi: चार घंटे चली गेर में पांच लाख लोगों के उत्साह से पटी सड़कें 90 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा
राजवाड़ा और मध्य क्षेत्र की सड़कें, रंग, गुलाल, जूते-चप्पल, प्लास्टिक से पट गई, लेकिन तीन बजे गेर समाप्त होते ही सफाई अमले ने कमर कर ली। राजवाड़ा सहित पूरे गेर रुट मार्ग पर पांच सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी एक साथ पहुंचे और सफाई शुरू कर दी।