RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ फ्लॉप रहे कोहली के फैंस ने अभिनेता अरशद वारसी को किया ट्रोल, वजह जानकर चौंक जाएंगे
बुधवार को खेले गए आरसीबी और जीटी के बीच मुकाबले में विराट कोहली सात रन बनाकर आउट हुए थे। विराट अब तक कुछ खास टच में दिखे नहीं हैं। अब आरसीबी को सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करना है। फैंस विराट से उस मैच में रन बनाने की उम्मीद करेंगे।

