Sonam Raghuvanshi: सोनम और राज की पुलिस रिमांड दो दिन बढ़ी, शेष तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और राज कुशवाहा की रिमांड दो दिन बढ़ाई गई, जबकि तीन अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए। शिलांग पुलिस की टीम इंदौर में सबूत जुटा रही है। परिजनों, सहेलियों और ड्राइवर से पूछताछ की गई। जांच तेजी से जारी है।

