Sunny Deol Video Call: ‘जबरा फैन’ की खबर पढ़कर सनी देओल ने की वीडियो कॉल, बार बार आंसू पोछते दिखे अभिनेता
अमर उजाला समाचार पत्र के दैनिक कॉलम ‘बिंदास’ में सोमवार को एक समाचार प्रकाशित हुआ, ‘सनी के संवादों ने बदल दी जिंदगी’। ये समाचार जापान की राजधानी टोक्यो में रहने वाले मनिंदर सिंह उप्पल का है।