Traffic In Prayagraj : प्रयागराज में रविवार को लगा भीषण जाम, जिले की सीमाओं पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार
महाकुंभ में आने वाली भीड़ के चलते प्रयागराज जनपद में प्रवेश करने वाले सभी सीमाओं पर रविवार को भीषण जाम लग गया। दूसरे जनपद से आने वाले वाहनों को जिले की सीमा पर रोक देने के कारण नवाबगंज, हथिगहां, नैनी, अंदावा सहित कई स्थानों पर भीषण जाम लग गया है।