UP: ‘कितने लोग मरे हैं’, फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को टक्कर मारने के बाद लैंबोर्गिनी चालक ने पूछा, वीडियो वायरल
नोएडा में सेक्टर-94 स्थित चरखा गोलचक्कर के पास फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

