UP: छह साल बाद तमंचों ने उगला बदले का बारूद, सुलग रही थी चिंगारी; बरेली में चाचा-भतीजे का कत्ल की पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव घारमपुर में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।

