UP: यूपी डीजीपी का अखिलेश के बयान पर पलटवार, बोले- नियम से होती है थानेदारों की तैनाती, भ्रामक बयान न दें
थानेदारों की तैनाती में भेदभाव के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान की डीजीपी प्रशांत कुमार ने निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को ऐसे भ्रामक बयान देने से बचना चाहिए।

