UP Board 2025: यूपी बोर्ड 12वीं के छात्रों को एक और मौका, इस दिन होगी छूटे हुए छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
UP Board Class 12 Practical Exams: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक राहत की घोषणा की है। वे छात्र जिन्होंने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा में भाग नहीं लिया था, अब उन्हें परीक्षा देने का एक आखिरी मौका मिलेगा।