US: ‘पूरी दुनिया के नेताओं को इससे सीखना चाहिए’, अमेरिकी मीडिया ने भी माना पीएम मोदी बेहतरीन वार्ताकार
अमेरिका के प्रमुख मीडिया हाउस सीएनएन ने तो पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है और उन्हें बेहतरीन वार्ताकार बताया। सीएनएन ने लिखा है कि दुनिया के अन्य नेताओं को भी पीएम मोदी से सीखना चाहिए कि किस तरह से ट्रंप के साथ बातचीत की जानी चाहिए।

