US: मस्क के नेतृत्व वाले दक्षता विभाग ने करदाताओं के संवेदनशील डेटा तक मांगी पहुंच, विपक्ष ने बताया खतरनाक
अगर मंजूरी मिल जाती है तो दक्षता विभाग के कर्मचारियों को उन लाखों फाइल्स तक पहुंच मिल जाएंगी, जिन्हें आमतौर पर गुप्त रखा जाता है। इसमें करदाताओं के बैंक रिकॉर्ड और अन्य संवेदनशील दस्तावेज शामिल हैं।

