Uttarakhand: नैनीताल जू में फल फूल रहा रेड पांडा का परिवार, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना
नैनीताल जू रेड पांडा के लिए बेहद अनुकूल साबित हो रही है। अनुकूल जलवायु और बेहतर रखरखाव के चलते वर्ष 2015 में पहुंचे रेड पांडा का जोड़ा आज आठ सदस्यों का परिवार बन चुका है, जो नैनीताल जू में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

