Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम…पहाड़ में आज बारिश के आसार, आने वाले दिनों में बर्फबारी का अलर्ट
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश के आसार हैं।