Vineet Kumar Singh: ‘छावा’ की शूटिंग से पहले कवि कलश की समाधि पर गए थे विनीत, बताया किरदार में कैसे मिली मदद
अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे छावा की शूटिंग से पहले संभाजी महाराज और कवि कलश के समाधि स्थल पर गए थे। उन्हें इस यात्रा पर अपने किरदार को निभाने की प्रेरणा मिली थी।