Vineeth Kumar Singh: ‘अब लोग नहीं पूछेंगे आपका नाम क्या है’, ‘छावा’ का हिस्सा बनकर बोले विनीत कुमार सिंह
‘छावा’ फिल्म को दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। इस फिल्म में कवि कलश की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनीत कुमार ने अब फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस किया। उन्होंने इस फिल्म की कहानी और सह-कलाकारों को लेकर भी अपने मन की बात कही है।

