Waqf Bill: आसान सवाल-जवाब के जरिए समझें वक्फ से जुड़े मौजूदा मामले को; इस पर क्यों मची रार? विस्तार से जानें
लोकसभा में बुधवार को पेश होने वाला वक्फ संशोधन विधेयक प्रावधानों में कई अहम परिवर्तन के कारण नए स्वरूप में होगा। विधेयक के कानून बन जाने के बाद वक्फ संपत्ति विवाद सुलझाने में अब राज्य सरकारों को पहले से अधिक शक्तियां हासिल होंगी।