हार के बाद आप की पहली बैठक: केजरीवाल ने बताया आगे का प्लान, आतिशी बोलीं- निभाएंगे विपक्ष की भूमिका
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के सत्ता से बाहर होने के एक दिन बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने फिरोजशाह रोड स्थित आवास पर 22 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की और उनसे जनता के लिए काम करने को कहा।

