IND vs ENG: नौ मिनट के अंदर तीन बार बुझी फ्लड लाइट, अंत में खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा मैदान, मैच रुका
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे मैच को फ्लड लाइट की खराबी की वजह से रोका गया है। इसकी वजह से खेल को बीच में रोकना पड़ा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मैदान से वापस जाना पड़ा।