Amar Ujala Exclusive: ‘गंदगी काे ही इन लोगों ने रियलिस्टिक समझ रखा है…’ रणवीर मामले पर बोले वरिष्ठ अभिनेता
एक शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद उनके और शो के होस्ट समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। अमर उजाला से खास बातचीत में रणवीर की अश्लील टिप्पणी पर एक्टर मनोज जोशी ने राय रखी है।