Rajasthan: अनुशासनहीनता में फंसे किरोड़ीलाल, भाजपा ने थमाया कारण बताओ नोटिस, सरकार की छवि धूमिल करने का आरोप
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी इस नोटिस में कहा गया कि डॉ. मीणा ने सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से पार्टी की छवि धूमिल की। भाजपा ने इसे गंभीर और असत्य बताते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।