Chamoli Avalanche: माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे मजदूरों का रेस्क्यू जारी, सीएम ने ली आपात बैठक
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच चमोली में ग्लेशियर टूटने की सूचना है। जिससे बीआरओ के कैंप को भी क्षति पहुंचने की आशंका है।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच चमोली में ग्लेशियर टूटने की सूचना है। जिससे बीआरओ के कैंप को भी क्षति पहुंचने की आशंका है।
हर की पैड़ी पर दिव्य-भव्य-सुरक्षित अर्धकुंभ के नए संकल्पों के साथ संगम पर समाज और राष्ट्र की खुशहाली की कामना कर बृहस्पतिवार को संतों-भक्तों ने दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम से विदाई ली।
चारधाम यात्रा के लिए इस बार केदारनाथ हेली सेवा के किराये में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा संचालन के लिए नौ एविएशन कंपनी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। वहीं निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हर्षिल घाटी में बर्फबारी से नजारा जन्नत सा दिखा। सुक्की में भारी बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद है।
उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल व चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग व आध्यात्म गुरुओं व योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा।
उत्तराखंड की 7499 ग्राम पंचायतों का ओबीसी आरक्षण तय हो गया है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ये रिपोर्ट सौंप दी।
मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर नैनीताल के व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने वाले सरगना को एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा को हटाते हुए गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धारा में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई।
विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से कैंप कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में दहशत बन गई।